मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस फिर गरमाई है। अब कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के फ्लॉप होने पर एक वायरल रील ने सनसनी फैला दी। इसमें आरोप लगाया गया कि कार्तिक को साइडलाइन करने की साजिश चल रही है।

सुशांत की 14 जून 2020 को हुई मौत ने आउटसाइडर्स के खिलाफ इंडस्ट्री की कथित साजिश को उजागर किया था। अब कार्तिक पर भी यही आरोप लग रहे हैं।

वायरल रील का दावा: “पैसे देकर नेगेटिव कैंपेन”

रील में कहा गया, “कार्तिक के खिलाफ फेक PR और नेगेटिव वीडियो के लिए क्रिएटर्स को पैसे दिए जा रहे हैं। यह क्रिटिसिज्म नहीं, साजिश है। सुशांत केस में भी यही हुआ था।” रील में बॉक्स ऑफिस फेलियर को फिल्म की कमजोरी नहीं, बल्कि टारगेटेड नफरत बताया गया।

इन्फ्लुएंसर ने कैप्शन में लिखा, “आलोचना कहां खत्म होती है और क्रूरता कहां शुरू? आउटसाइडर्स के खिलाफ गेट बंद करने जैसी गंदी राजनीति।”

सुनील शेट्टी का लाइक, विवाद तेज

रिल को सुनील शेट्टी ने लाइक किया, जिससे यह बहस और भड़क गई। फैंस का कहना है कि नेपोटिज्म आज भी जारी है। कार्तिक की फिल्म के फ्लॉप होने पर सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत हमले बढ़ गए हैं।

बॉलीवुड में आउटसाइडर्स vs इनसाइडर्स की जंग फिर सुर्खियों में है। क्या कार्तिक अगला सुशांत बनेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *