कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी और EVM पर लगातार आरोपों पर बीजेपी ने तीखा प्रहार किया है। कर्नाटक सरकार के सर्वे का हवाला देकर कहा गया कि ज्यादातर लोग चुनावों को निष्पक्ष मानते हैं।

शहजाद पूनावाला का हमला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को राहुल पर निशाना साधा। कहा, “हर हार के बाद राहुल EVM या चुनाव आयोग को दोष देते हैं। अब ‘हकीकत का सामना’ करो।”
कर्नाटक सर्वे में राज्य के अधिकांश नागरिकों ने लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र और EVM रिजल्ट्स को सही बताया।

सर्वे की प्रमुख बातें

कर्नाटक सरकार ने चारों प्रशासनिक मंडलों में सर्वे किया — लोकसभा चुनाव 2024: नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार का मूल्यांकन
34 जिलों के 102 विधानसभा क्षेत्रों से 5,100 लोगों की राय ली गई। लोग EVM को सुरक्षित और भरोसेमंद मानते हैं।

राजनीतिक संग्राम तेज

यह पलटवार 2024 चुनाव विवादों के बीच आया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस हार को स्वीकार नहीं कर पाती। विपक्ष EVM चैलेंज पर चुप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *