जम्मू। जम्मू कश्मीर चैंपियंस लीग मैच में क्रिकेटर फुरकान भट्ट के हेलमेट पर फिलिस्तीन झंडा लगाने की तस्वीरें वायरल होने से विवाद भड़क गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लीग आयोजकों ने फुरकान पर खेलने पर बैन लगा दिया।

पुलिस ने तलब किया फुरकान, आयोजक से पूछताछ

डोमाना थाने में फुरकान भट्ट से पूछताछ हो रही है। जांच में देखा जा रहा है कि क्या लीग नियमों का उल्लंघन हुआ, आयोजकों से अनुमति ली गई थी या इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। आयोजक ज़ाहिद भट्ट ने कहा कि उन्हें कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। FIR की संभावना जताई जा रही है।

JKCA ने झाड़ा पल्ला

जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) ने स्पष्ट किया कि लीग और फुरकान से उनका कोई संबंध नहीं। केसी स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच पर अब राजनीतिक बयान भी आ रहे हैं। व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “भारत में रहो तो भारत का झंडा लगाओ, वरना चले जाओ।”

यह विवाद खेल से इतर संवेदनशील मुद्दों को छू रहा है। पुलिस रिपोर्ट का इंतज़ार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *