आम बजट 2026 में सोना-चांदी पर कोई बड़ी घोषणा न होने के बावजूद कमोडिटी मार्केट में दोनों धातुओं के दामों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। 2 फरवरी को MCX पर चांदी अपने टॉप से 1.75 लाख रुपये तक फिसल गई, जबकि सोना 1.43 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।
राजस्थान में शादियों पर असर
राजस्थान में भी सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट से ज्वेलरी मार्केट सन्नाटे में है। शादी-ब्याह के सीजन में मांगलिक गिफ्ट की परंपरा खतरे में पड़ गई है। मध्यम वर्ग के लिए गहने गिफ्ट देना अब चुनौती बन गया, नकदी लिफाफों का चलन बढ़ा।
तीन भरी पायजेब का दर्द
- 2021-22 में चांदी 60-70 हजार/किलो: तीन भरी पायजेब मात्र 2100 रुपये।
- 2026 में चांदी महंगाई के बाद: वही पायजेब 7500 रुपये!
सोने का दो ग्राम गिफ्ट: पहले 11 हजार, अब 30 हजार रुपये। टॉप्स, बालियां, तिनका जैसे छोटे आइटम भी मध्यम वर्ग से बाहर।
व्यापारियों का मानना
बीकानेर सर्राफा व्यापारी रेवंतराम जाखड़ बोले- भावों की मार से गहने गिफ्ट लगभग बंद। मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित। पहले पायजेब-गिलास की धूम, अब हल्के आइटम या कैश ही चल रहा। निवेशक हैरान, लेकिन खरीदारी का मौका मान रहे हैं।