चंद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस बार उनका पति के साथ झगड़ा वाला वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह घर का सारा खर्चा उठाने और बच्चे संभालने के ताने कसती नजर आ रही हैं।
झगड़े का वीडियो
वीडियो में चंद्रिका चिल्लाते हुए कहती हैं- “साला घर का खर्चा उठा रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, पागल हूं क्या?” पति जवाब देता है- “चिल्ला चिल्ला यही वीडियो डालूंगा।” लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं, क्योंकि पहले पार्षद वाले झगड़े का भी यही सच सामने आया था। बिग बॉस OTT 3 के बाद उनकी पॉपुलैरिटी घटी, अब रील्स चलाने को नए ड्रामे पर उतर आईं।
सोशल मीडिया रिएक्शन
- एक यूजर बोला- “शी इज नॉट रोंग, फ्रस्ट्रेटेड है क्योंकि सब मैनेज कर रही।”
- दूसरा- “स्क्रिप्टेड, 2026 में कुछ न्यू लाना है दीदी को।”
- तीसरा- “गंदी एक्टिंग, फेम के लिए कुछ भी!” ट्रोलर्स कहते हैं फेम गायब हो गया तो रील बनाई।
बैकग्राउंड स्टोरी
हल्दीराम में नौकरी छोड़कर सैनिक कॉलोनी में वड़ा पाव स्टॉल शुरू किया। पति रैपिडो में थे, बेटे के डेंगू ने मजबूर किया। वायरल होने के बाद बिग बॉस आईं, लेकिन जल्द बाहर। अब इंस्टाग्राम पर अजीबोगरीब कंटेंट से ट्राई कर रही हैं फेम रिकवर करने की।